फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fight over liquor bill in Spice Bar, youth shot in firing, seven youths taken into custody

Moradabad: स्पाइस बार में शराब के बिल को लेकर मारपीट, फायरिंग में युवक के लगी गोली, सात युवक हिरासत में लिए

Mon, 01 Sep 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 02:08 AM IST
सार

मुरादाबाद के स्पाइस लाउंज एंड बार में पार्टी के दौरान शराब के बिल को लेकर वेटर और युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद बार में तोड़फोड़ हो गई। फायरिंग में पार्टी करने आए युवक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fight over liquor bill in Spice Bar, youth shot in firing, seven youths taken into custody
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड मिलन विहार के सामने स्पाइस बार में रविवार की रात पार्टी के दौरान मारपीट हो गई। बार से बाहर निकलकर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे दिल्ली रोड पर अफरातफरी मच गई। पैर में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घायल युवक ने बार मालिक के साथी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं प्रबंधक ने युवकों पर वेटर को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मंडी चौक निवासी सूरज राणा (35) डेयरी और राइस मिल संचालक है।
विज्ञापन


उसने नई कार खरीदने पर अपने दोस्तों को मिलन विहार स्थित स्पाइस लाउंज एंड बार में पार्टी दी थी। दोपहर से शुरू पार्टी में दोस्तों ने 11200 रुपये की शराब पी ली थी। रात साढ़े आठ बजे किसी बात को लेकर विवाद सूरज के दोस्तों का वेटर प्रदीप से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बिल भुगतान को लेकर युवकों ने वेटर के सिर पर गिलास मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद कर्मचारियों और पार्टी में शामिल युवकों के बीच हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान बार में तोड़फोड कर दी।

इसके बाद युवक बार से बाहर निकल आए। इस दाैरान किसी युवक ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान सूरज राणा के पैर में गोली लग गई। सूरज ने पुलिस को बताया कि बार के मालिक के दोस्तों ने गोली चलाई थी।

उनकी गोली लगी है। उसने शराब के पैसे के भुगतान कर दिया था। सूरज को साईं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बार और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

पुलिस ने पूछताछ के लिए पार्टी में शामिल सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने बार के मालिक से भी पूछताछ की है। सीओ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से ही घटना के असली कारणों का पता चलेगा।

विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारी को भी पीटा
 स्पाइस बार में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अंकित शर्मा दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस कार्यक्रम में बुद्धि विहार निवासी विश्व हिंदू महासभा के मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा भी दोस्तों के साथ शामिल हुए। इसी बार में मारपीट शुरू हो गई।

अफरातफरी के बीच सूरज राणा के साथियों ने प्रदीप शर्मा के साथ मारपीट कर दी और उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। फायरिंग करते हुए एक युवक रोड तक आ गया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस बीच सूरज राणा के पैर में गोली लग गई।

गार्ड बोला, चार राउंड गोलियां चली
स्पाइस बार के गेट पर तैनात गार्ड प्रदीप शर्मा ने बताया कि बार में बवाल होने पर वह गेट से उठकर अंदर गए। इस बीच गेट के बाहर एक युवक ने असलहे से चार राउंड फायरिंग की। उसने यह नहीं देखा कि गोली किसको लगी है। घटना के समय उसने अपनी बंदूक से कोई फायर नहीं किया।

बार में बर्थडे पार्टी चल रही थी
स्पाइस बार में रविवार की रात लाइनपार के रहने वाले एक नेता के जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पहले लोगों ने समझा कि बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों ने घटना की थी लेकिन बार प्रबंधक मिथुन का कहना था कि घटना करने वाली पार्टी दूसरी थी।

हंगामा देखकर घबरा गया था
स्पाइस बार के प्रबंधक मिथुन ने बताया कि शराब पी रहे लोगों ने वेटर को क्यों पीटा उसे पता नहीं है। मारपीट को देखकर वह घबरा गया था। बार के मालिक ने भी प्रबंधक से बवाल के बारे में जानकारी ली।

भाजपा एमएलसी के बेटे के समर्थकों ने भी किया था हंगामा
दिल्ली रोड स्थित स्पाइस बार में करीब 14 दिन पहले भाजपा एमएलसी के पुत्र पर हंगामा करने का आरोप लगा था। आरोप था कि बार में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई थी। उस समय भाजपा नेता के पुत्र की बर्थ डे पार्टी एक सप्ताह तक सुर्खियों में रही। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed