फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Speed vehicles slowed down due fog Moradabad division, one lost his life Amroha accident

Weather Update: मुरादाबाद मंडल में घना कोहरा, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी, अमरोहा हादसे में एक की जान गई

Wed, 03 Jan 2024 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में एक दिन की धूप के बाद फिर से घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर तेज होने के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। शहर में चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Speed vehicles slowed down due fog Moradabad division, one lost his life Amroha accident
मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच निकलते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में घना कोहरे का असर जनजीवन पर पड़ा है। हाईवे समेत शहर में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिन में भी चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। एक दिन की धूप के बाद दूसरे दिन फिर से शीतलहर जारी है।

विज्ञापन


उधर, अमरोहा में घने कोहरे के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नगर पालिका के सेवानिवृत्ति कर्मचारी के बेटे इलियास (35) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।  
विज्ञापन


इलियास अमरोहा नगर के मोहल्ला काली पगड़ी के रहने वाले निहाल अहमद के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी उर्फ साइमा के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। इलियास नगर के एक होटल में नौकरी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड

रामपुर में एक दिन की हल्की राहत के बाद दूसरे दिन कोहरे भरी गलन के साथ ठिठुरन बढ़ गई। सुबह से शहरी इलाकों में धुंध छाई रही। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहे। दोपहर तक आसमान साफ हुआ। शाम होते ही एक बार फिर रामपुर को कोहरे की चादर ने अपने आगोश में ले लिया।


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री था। मंगलवार को तापमान चार डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामपुर में मंगलवार का दिन काफी सर्दी भरा रहा। पिछले दो दिन से तापमान बढ़ा हुआ था जबकि एक दिन पहले धूप के दर्शन भी हुए।

इसके बाद अचानक मौसम में तब्दीली आ गई। तापमान चार डिग्री गिरने से ठिठुरन पैदा हो गई। 2.2 किमी रफ्तार से चली पछुआ हवाओं से मौसम में और तल्खी आ गई। दोपहर 12 बजे तक आसमान साफ हुआ, लेकिन धूप नहीं निकलीं।


इसके बाद शाम करीब सात बजे कोहरा लगना शुरू हो गया। इसके बाद शीतलहर चलने से आम जनमानस ठहर गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड से परेशान नजर आए। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अभी जिले का तापमान और गिर सकता है। अभी सर्दी और कोहरा और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed