फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special worship performed at the Jain temple during the Nirvana festival

Moradabad News: जैन मंदिर में निर्वाण महोत्सव में की विशेष पूजा

Wed, 22 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Special worship performed at the Jain temple during the Nirvana festival
बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन जैन समाज द्वारा निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जैन समाज के महिलाओं और पुरुषों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। जैन समाज के लोगों ने सबसे पहले जैन मंदिर में वेदी में विराजमान प्रतिमाओं का शुद्ध जल से अभिषेक किया बाद में शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की शांतिधारा की। इस दौरान श्री महावीर भगवान और श्री पार्श्वनाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद सामूहिक आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दिन के महत्व के बारे में व्यापार मंडल बिलारी के संरक्षक कौशल जैन ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर भगवान को आज ही के दिन मोक्ष प्राप्त हुआ था। जैन धर्म के अनुसार इस दिन को निर्वाण महोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। विशेष पूजा अर्चना में राकेश जैन, कौशल जैन, संजय जैन, विनोद जैन, समीर जैन, अभिषेक जैन, शशांक जैन, प्रतीक जैन, अरिहंत जैन, सिद्धांत जैन, विपुल जैन, राजीव जैन, रजत जैन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed