फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special vaccination campaign will be run for children from tomorrow in moradabad

Moradabad: कल से चलेगा बच्चों के नियमित टीकाकरण का विशेष अभियान, जानें अंतिम तिथि-लक्ष्य और सबकुछ

Tue, 06 Sep 2022 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

सभी आशा वर्करों से छह सितंबर तक छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची मांगी गई है। यह टीकाकरण अभियान बुधवार और शनिवार को चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Special vaccination campaign will be run for children from tomorrow in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 अक्तूूबर तक चलेगा। इस दौरान करीब 101293 बच्चों का नियमित टीकाकरण करने लक्ष्य है।

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले दिनों में डिप्थीरिया और अन्य टीकारोधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। सभी आशा वर्करों से छह सितंबर तक छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची मांगी गई है। यह टीकाकरण अभियान बुधवार और शनिवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण की गतिविधियों के कारण किसी भी नियमित टीकाकरण सत्र को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आशा और एएनएम से छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करने के बाद ई कवच पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। टीकाकरण होने के बाद भी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण का लक्ष्य

  • 16318 बच्चों को पेंटा-1 का टीका
  • 15723 बच्चों को एमआर का टीका
  • 24443 बच्चों को एमआर-2 का टीका
  • 44809 बच्चों (पांच से सात साल तक) को पीपीटी बूस्टर डोज


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed