{"_id":"6acd4df761225fcf3701b0f7","slug":"special-trains-high-fares-yet-no-guarantee-of-reaching-home-on-time-for-the-festival-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1015081-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्पेशल ट्रेन, महंगा किराया, मगर त्योहार पर समय से घर पहुंचेंगे इसकी गारंटी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्पेशल ट्रेन, महंगा किराया, मगर त्योहार पर समय से घर पहुंचेंगे इसकी गारंटी नहीं
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराए हैं, लेकिन ट्रेनें घंटों देर से चलें तो त्योहार की खुशियां सफर में ही छूटने का डर है। वैसे तो यह ट्रेनें ज्यादातर लेट ही रहती हैं लेकिन 10 से 12 अक्तूबर का रिकॉर्ड देखें तो स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद स्टेशन पर 18 घंटे तक लेट पहुंची हैं। हर दिन छह घंटे की देरी तो आम बात हो गई है। यात्रियों को शिकायत इसलिए भी है कि विशेष किराये वाली ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।
मुरादाबाद स्टेशन की ट्रेन-देरी संबंधी रनिंग हिस्ट्री में आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल एक्सप्रेस (04008) के 10 अक्तूबर के रन में मुरादाबाद पर तीन घंटे 28 मिनट की देरी दर्ज है। 11 अक्तूबर को पूर्णिया कोर्ट-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस (04633) मुरादाबाद स्टेशन पर 18 घंटे की देरी से पहुंची थी। इसी तरह कोलकाता-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस (04623) 11 अक्तूबर को मुरादाबाद स्टेशन पर 10 घंटे की देरी से पहुंची थी। सोमवार को भी कई ट्रेनें छह घंटे तक देरी से पहुंचीं। ऐसे में लोग इन ट्रेनों में बुकिंग कराने से कतरा रहे हैं। त्योहार पर रेलवे ने मुरादाबाद होकर 15 से अधिक विशेष ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी है। इनमें वाराणसी-दिल्ली (04209/04210), अयोध्या कैंट-आनंद विहार (04213/04214), चंडीगढ़-पटना (04512/04511), फिरोजपुर कैंट-पटना (04616/04615) और वाराणसी-चंडीगढ़ (04227/04228) शामिल हैं। इनके अलावा आनंद विहार-जोगबानी (04008/04007), आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (04028/04027) और दिल्ली-सीतामढ़ी (04010/04009) विशेष ट्रेनें भी मुरादाबाद होकर चलाई जा रही हैं। सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि नियमित ट्रेनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाता है। स्पेशल ट्रेनों के समयपालन में भी सुधार किया जा रहा है।
मुरादाबाद–बनारस: थर्ड एसी किराये की तुलना
ट्रेन का प्रकार - ट्रेन संख्या - थर्ड एसी किराया
सामान्य ट्रेन - 13038 कुंभ एक्सप्रेस - ₹965
सामान्य ट्रेन - 13006 अमृतसर–हावड़ा मेल - ₹985
सामान्य ट्रेन - 15120 देहरादून–बनारस एक्सप्रेस - ₹1000
सामान्य ट्रेन - 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस - ₹1015
विशेष ट्रेन - 04210 दिल्ली–बनारस स्पेशल - ₹1270
विशेष ट्रेन - 04616 फिरोजपुर–पटना स्पेशल - ₹1270
नोट: आंकड़े ऑनलाइन किराया सूची पर आधारित हैं। टिकट बुकिंग के समय राशि बदल सकती है।