फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special trains are running throughout the year, demand for regularization

Moradabad News: पूरे साल दौड़ रहीं स्पेशल ट्रेनें, नियमित करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Special trains are running throughout the year, demand for regularization
मुरादाबाद। दिवाली 2024 से मंडल में स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। दिवाली फिर से आने वाली है और नाम व नंबर बदलकर ट्रेनें लगातार दौड़ रही हैं। यात्रियों की मांग है कि इन ट्रेनों को नियमित किया जाए जिससे इनका समय निर्धारित हो सके। साथ ही यात्रियों को डेढ़ गुना किराया न देना पड़े। बिहार से दिल्ली व पंजाब के लिए चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार ज्यादा रहती है। इसी रूट पर रेलवे सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाता है। अब त्योहार से दो माह पहले स्थिति यह है कि ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों के पास स्पेशल ट्रेनों का ही विकल्प बचा है। रेलवे ने हाल ही में 10 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। स्थिति ऐसी ही रही तो और स्पेशल ट्रेनें चलानी होंगी। दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक का कहना हैै कि टनकपुर से दौराई के बीच मुरादाबाद होते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन साल भर किया गया। इसके बाद रेलवे ने इस ट्रेन को नियमित कर दिया। इससे खाटू श्याम जी जाने वाले यात्रियों को बहुत लाभ हुआ है। इसी तरह अन्य ट्रेनों को भी नियमित करना चाहिए।
विज्ञापन

मंडलीय रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य पवन जैन और अभिषेक शर्मा का कहना है कि मंडल के हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं। रेलवे को व्यस्त रूटों का आंकड़ा निकालकर स्पेशल ट्रेनों को नियमित करना चाहिए। साथ ही लालाकुआं से मुंबई के लिए चलने वाली ट्रेन को भी सप्ताह में दो दिन चलाना चाहिए।
विज्ञापन

00

स्पेशल ट्रेनों की भीड़ में खो गया शटल सेवा के प्रस्ताव
बजट के दौरान रेलवे ने घोषणा की थी कि 250 किमी तक की दूरी के लिए शटल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद से सहारनपुर, लखनऊ, अलीगढ़, दिल्ली आदि रूटों के लिए प्रस्ताव भी बनाया गया लेकिन स्पेशल ट्रेनों का लगातार संचालन होने के कारण शटल सेवा को रूट नहीं पाया। होली, दिवाली, छठ पूजा, गर्मी व सर्दी हर मौके पर ट्रेनों के वही रैक नाम व नंबर बदलकर चलाए जा रहे हैं। ट्रेनों को नियमित करने के कई सुझाव रेलवे को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

दिवाली पर चलेंगी यह स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब से कब तक
04608-07 अमृतसर-छपरा-अमृतसर 21 सितंबर से 23 नवंबर
04008-07 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार 21 सितंबर से 23 नवंबर
04604-03 वैष्णो देवी-वाराणसी-वैष्णो देवी 21 सितंबर से 23 नवंबर
04606-05 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी 18 सितंबर से 20 नवंबर

ट्रेनों को स्पेशल न कहकर ट्रेन ऑन डिमांड कहा जा रहा है। कई ऐसे रूट हैं जिन पर यात्रियों की लगातार डिमांड है। कुछ ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय रेल मुख्यालय का होता है।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed