{"_id":"5ebef2a98ebc3e9062521274","slug":"special-train-for-migrated-labours-start-from-moradabad-city-news-mbd3493304165","type":"story","status":"publish","title_hn":"1584 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1584 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में लंबे समय ठहरे बिहार के प्रवासी मजदूर भी अब अपने घर जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने बिहार राज्य से सहमति मिलने पर श्रमिकाें को ट्रेन द्वारा भेजने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस, एवं रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। शनिवार सुबह ग्यारह बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेट फार्म एक से रवाना की जाएगी। जिसे लेकर रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली है। 24 कोच की स्पेशल ट्रेन में 1584 यात्री सवार होंगे। ट्रेन मुरादाबाद से रवाना होकर बिहार के पूर्णिया पहुंचेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन दानापुर जंक्शन बरौनी और कटियार जंक्शन पर रुकेगी। एसीएम नरेश सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। ट्रेन शनिवार सुबह ग्यारह बजे मुरादाबाद से रवाना होगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन मजदूरों के पंजीकरण आठ मई तक हो गए थे केवल वही इस ट्रेन में जा पाएंगे। बाकी लगभग 13 सौ मजदूरों के लिए भी बाद में अलग से ट्रेन रवाना की जाएगी।
सभी यात्रियों का होगा मेडिकल परीक्षण
मुरादाबाद। यात्रियों को ट्रेन में बैठाने की संपूर्ण व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी हिमांशु वर्मा को प्रभारी नामित किया गया है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। चिकित्सीय परीक्षण आख्या दो प्रतियों में तैयार की जाएगी। एक प्रति यात्री को दी जाएगी तथा द्वितीय प्रति रिकार्ड के लिए रेलवे को उपलब्ध करायी जाएगी। चिकित्सीय परीक्षण कराने और टिकट वितरण के लिए कोच वार यात्रियों को स्थानों पर बुलाया जायेगा। इसके बाद अपना टिकट प्राप्त करेंगे। वहां से रोडवेज की बसों के जरिये रेलवे स्टेशन पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन कालेजों में होगा मेडिकल परीक्षण
मुरादाबाद। जीजी हिन्दू इंटर कालेज बुद्धबाजार, ,एसएस इंटर कालेज बुद्धबाजार, हिन्दू मॉडल इण्टर कालेज स्टेशन रोड मुरादाबाद, गांधीनगर पब्लिक स्कूल गांधीनगर, पारकर इंटर कालेज,मौलाना आजाद गर्ल्स इण्टर कालेज कटघर में यात्रियों के चिकित्सीय परीक्षण होंगे।
इस तरह स्टेशन तक पहुंचेंगे यात्री
मुरादाबाद। सभी श्रमिक के फार्म पर कोच संख्या तथा सीट संख्या हाथ से अंकित की जाएंगी, कोच वार तैनात किये कर्मचारी अपने कोच की सीटिंग प्लान रखेंगे, उसमें उपस्थित होने वाले यात्रियों के नाम के आगे हस्ताक्षर कराकर उपस्थित दर्ज करेंगे। चिकित्सा परीक्षण के बाद यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने के लिए रोडवेज की पांच बसें जीजी हिन्दू मॉडल इंटर कालेज, पांच बसें मौलाना आजाद इंटर कालेज, कटघर पर लगाई जाएंगी। दोनों स्कूलों के यात्रियों को कोच वार बैठाया जायेगा।
जैसे सर्वप्रथम कोच संख्या 01 और 22 से यात्री बैठाए जाएंगे। इसके बाद कोच संख्या 2 और 21 के यात्री बैठाए जाएंगे। सहायक प्रबंधक रोडवेज प्रत्येक बस पर एक एक रोडवेज कर्मचारी तैनात करेंगे जो निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार बसों का परिचालन सुनिश्चित करायेंगे।
पुलिस कर्मी भी रहेंगे तैनात
मुरादाबाद। प्रत्येक बस पर पुलिस अधीक्षक यातायात दो दो कांस्टेबिल तैनात करेंगे तथा उन्हें प्रोटोकाल के विषय में जानकारी देंगे। यात्रियों को पृथक पृथक कक्षों में बैठा कर चिकित्सीय परीक्षण कराया जायेगा। प्रत्येक सेंटर पर तीन डाक्टरों की टीम रहेगी। यात्री अपने घर से स्कूल तक आने के लिए जन सुनवाई पोर्टल पर कराये गये रजिस्ट्रेशन की प्रति का प्रयोग करेंगे।
तहसीलदार सदर सभी की उपस्थिति दर्ज कराएंगे
तहसीलदार सदर मुरादाबाद कोच वार कर्मचारियों को लगाकर उनके मोबाइल नंबर पर सूचना देेने का कार्य करेंगे। यात्री को उसकी कोच संख्या सीट संख्या तथा स्कूल जहां मेडिकल के लिए उपस्थित होना है उसकी सूचना मोबाइल के माध्यम से देंगे। दो बसे सूर्यांश पब्लिक स्कूल स्थित अस्थायी आश्रय स्थल पर बिहार के यात्रियों को लेकर उनके निर्धारित स्कूल पर छोड़ दिया जायेगा।