{"_id":"66007a21fd69facfe0016714","slug":"special-cleanliness-on-holi-rangoli-made-at-major-intersections-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-369443-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होली को लेकर विशेष साफ-सफाई, प्रमुख चौराहों पर बनाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होली को लेकर विशेष साफ-सफाई, प्रमुख चौराहों पर बनाई रंगोली
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली पर शहर साफ-सुथरा दिखे इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार दिन भर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख होलिका स्थल व चौराहों पर लोगों के स्वागत के लिए रंगोली बनाई गई है। पेयजलापूर्ति सुचारू रहे इसकी भी तैयारी कर ली है। शहर के 15 ट्यूबवेलों पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। जिससे बिजली जाने के बाद भी लोगों को परेशानी न हो। प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद व अतुल कुमार ने शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम की टीम भी शहर के सभी प्रमुख चौराहों, मोहल्लों, होलिका दहन स्थलों आदि के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था की गई। चूने की लाइनिंग के साथ होली पर लोगों के स्वागत के लिए पीलीकोठी चौराहा, टाउनहाल, मंडलायुक्त कार्यालय समेत शहर के 20 होलिका दहन स्थलों पर सफाई के साथ रंगोली बनाकर उसे सजाया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि होली के मौके पर पानी और प्रकाश व्यवस्था की अधिक आवश्यकता होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए सोमवार पूरे दिन पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से चलती रहेगी। बिजली के अभाव में शहर के प्रमुख 15 ट्यूबवेलों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। सभी ट्यूबवेलों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पानी की पाइप लाइन अगर कहीं लीक होती है तो उसे मरम्मत के लिए टीम रिजर्व में रखी गई है।
सहायक अभियंता जलकल बीआर अशोक ने बताया कि होली पर रात में सड़क व गलियों में अंधेरा न रहे इसके लिए सभी स्ट्रीट लाइटों को चेक कर लिया गया है। जहां कहीं कमी मिली उसे दुरुस्त कर लिया गया है। पेयजलापूर्ति में अगर कहीं दिक्कत आती है तो वहां सूचना मिलने पर तुरंत पानी के टैंकर भेज दिए जाएंगे। इसके लिए तीन पानी के टैंक भर कर रिजर्व में रखे गए हैं।