फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP workers conference was organized in Babrala Lok Sabha Elections

फिर बदल जाएगी शिवपाल की सीट!: बबराला में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन, आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव

Tue, 02 Apr 2024 10:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: श्याम जी. Updated Tue, 02 Apr 2024 10:04 PM IST
सार

बबराला में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया है कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए।

विज्ञापन
SP workers conference was organized in Babrala Lok Sabha Elections
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबराला में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में बदायूं सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति पर आदित्य यादव को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उम्मीद है कि आदित्य को प्रत्याशी बना दिया जाएगा।

विज्ञापन


बबराला में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंच पर बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव, भतीजे, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व जिले के अन्य पदाधिकारी थे। सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया है कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए। सभी ने उनका समर्थन किया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने मंच से बोले हुए कहा कि बदायूं सीट शुरू से ही नेताजी के परिवार की पसंदीदा सीट रही है। बदायूं लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी बनाने की चर्चा बनी हुई है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेरा नाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


बबराला से बदायूं, बिसौली व लोकसभा क्षेत्र में अन्य चार स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। वहां भी आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पहले ही आ गया है। बबराला में कार्यकर्ताओं की स्वीकृति के बाद आदित्य को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव बनाकर वह पार्टी शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आदित्य यादव ही बदायूं सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। किसानों के साथ आमदनी दोगुनी करने के बड़े बड़े दावे फेल हो गए। भाजपा सरकार ने पिछले चुनाव बेईमानी से जीता था। सभी समाजवादी कार्यकर्ता अपने बूथ पर डट कर सामना करें। इस मौके पर पीयूष रंजन, विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान, पूर्व मंत्री गुड्डू यादव, अमित यादव, वीरपाल यादव, सतीश प्रेमी, पप्पू यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed