फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP will give Rs 1 lakh each to the dependents of nine deceased in the Doon disaster.

Moradabad News: सपा देगी दून आपदा के नाै मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये

Mon, 22 Sep 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
SP will give Rs 1 lakh each to the dependents of nine deceased in the Doon disaster.
बिलारी के मुंडिया जैन गांव में आयोजित सभा में बोलते संभल लोकसभा के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क-
बिलारी (मुरादाबाद)। पिछले दिनों देहरादून आपदा में जान गंवाने वाले मुंडिया जैन के नाै मजदूरों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए सपा आगे आई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सांसद जियार्रहमान बर्क और तीन विधायकों का प्रतिनिधि मंडल मुंडिया जैन गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने वायदा किया कि पार्टी की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को एक-एकलाख रुपये आर्थिक मदद की जाएगी। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर पार्टी और सरकार की ओर से आश्रितों को मदद का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

मुंडिया जैन गांव निवासी नौ मजदूरों की देहरादून आसन नदी बाढ़ हादसे में मौत होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार दोपहर संभल से सपा सांसद डाॅ. जियाउर्रहमान बर्क, बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, कांठ विधायक कमाल अख्तर, नूरपुर के विधायक रामअवतार सैनी, कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इश्तियाक सैफी, राजेश कुमारी, अफरोज वारसी आदि पदाधिकारी मुंडिया जैन गांव की मंदिर धर्मशाला पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की। यहां सपा नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश ग्रामीणों को सुनाया और यह भी जानकारी दी कि सपा की ओर से सभी मृतक मजदूरों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतक आश्रित लाभर्थियों के खाते में निर्धारित धनराशि आरटीजीएस के जरिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

दु:ख की घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ : सपा
सपा नेताओं ने यह भी कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश के हवाले से ग्रामीणों को यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश में सपा के सरकार बनने पर मृतक मजदूरों के आश्रितों को काम दिया जाएगा और उनके बच्चों को सरकार की ओर से पढ़ाया जाएगा। बैठक के बाद सभी सपा नेता मुंडिया जैन गांव में मृतक मजदूरों के घरों पर गए। मजदूरों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई और अपने स्तर से हर सहयोग करने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed