फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP takes votes on the basis of caste and religion: Bhupendra Singh

जाति-धर्म के आधार पर वोट लेती है सपा : भूपेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
SP takes votes on the basis of caste and religion: Bhupendra Singh
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि परिवारवादी पार्टियों के कारण देश का विकास थम गया था। पीएम मोदी की नीतियों की वजह से देश विश्व के पटल पर पांचवीं महाशक्ति बनकर उभरा है। योगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर कुंदरकी के मतदाताओं पर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को जीरो प्वाइंट स्थित कॉलेज में आयोजित कुंदरकी विधानसभा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सहित अन्य पार्टियों ने जाति-धर्म के नाम पर पहले भी कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के वोट हासिल किए, लेकिन कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी हैं। इसमें कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। बूथ जितना मजबूत होगा, उतना ही पार्टी के लिए चुनाव मजबूत होगा। पार्टी में दरी पर बैठने वाला कार्यकर्ता अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से विधायक बन सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कुंदरकी की जनता ने उपचुनाव में भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। बूथ और शक्ति केंद्र प्रभारी मतदाता सूचियों का अवलोकन कर घर-घर संपर्क करें। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, हरि सिंह ढिल्लो, सत्यपाल सैनी, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, प्रत्याशी रामवीर सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed