{"_id":"57b6a5e34f1c1b705e6ec431","slug":"sp-s-mission-2017-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का मिशन 2017, कर्तव्य और दायित्व का पाठ पढ़ेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का मिशन 2017, कर्तव्य और दायित्व का पाठ पढ़ेंगे सपाई
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2017 फतह करने के लिए समाजवादी पार्टी ने खाका तैयार कर लिया है। विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रभारियों और सदस्यों को ट्रेंड किया जाएगा। इन्हें कर्तव्य और दायित्व का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके सहारे चुनावी नैया पार लगाने की तैयारी है। एक से सात सितंबर बीच प्रदेश के हर विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी जरूरी है।
इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव की प्रतिक्रिया शुरू होने की पूरी संभावना है। जिसे लेेकर सपा ने तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत किया जाएगा। बूथ कमेटियों के प्रभारियों और सदस्यों को चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विधानसभा स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। ये शिविर एक सितंबर से सात सितंबर के बीच लगेंगे।
शिविर एक दिन में एक विधानसभा में लगेंगे। इसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल होना होगा। शिविर में मतदान के दिन बूथ प्रभारियों और सदस्यों के क्या कर्तव्य और दायित्व होंगे, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। सपा जिला महासचिव संजीव यादव ने बताया कि बूथ कमेटियाें के प्रभारियों और सदस्यों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आ गया है। जल्द ही बैठक विधानसभा वार कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक अपने क्षेत्र में लगवाएंगे विकास कार्यों की होर्डिंग
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने-अपने विधानसभाओं में होर्डिंग लगाकर विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
बूथ कमेटियां घर-घर पहुंचाएंगी उपलब्धियां
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के चार साल चार महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बूथ कमेटियां को सौंपी गई है। बूथ कमेटी के सदस्यों के जरिए प्रचार-प्रचार कराया जाएगा।