{"_id":"6144b9038ebc3e5ad8801f73","slug":"sp-mp-st-hassan-made-indecent-remarks-on-actress-jaya-prada-confirmed-by-voice-sample-report-from-forensic-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अभिनेत्री जया प्रदा पर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने की थी अभद्र टिप्पणी, फोरेसिंक लैब से आवाज के नमूने रिपोर्ट से हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अभिनेत्री जया प्रदा पर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने की थी अभद्र टिप्पणी, फोरेसिंक लैब से आवाज के नमूने रिपोर्ट से हुई पुष्टि
Fri, 17 Sep 2021 09:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:19 PM IST
सार
केस में रामपुर के सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां, फिरोज खां, सैयद आरिफ हसन और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
जया प्रदा और एसटी हसन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा पर मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने अभद्र टिप्पणी की थी। लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब से आई आवाज नमूने की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। केस के विवेचक की ओर से शुक्रवार को अदालत में रिपोर्ट पेश कर दी गई। सुनवाई के दौरान सांसद डॉ. एसटी हसन भी अदालत में मौजूद रहे। अब आरोप निर्धारण के लिए 20 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
रामपुर जनपद के आवास विकास कालोनी निवासी मुस्तफा हुसैन की ओर से रामपुर के सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि 30 जून 2019 को कटघर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
केस में रामपुर के सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां, फिरोज खां, सैयद आरिफ हसन और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इस केस की सुनवाई मुरादाबाद स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि अदालत के आदेश पर सपा सांसद डॉ. एस टी हसन की आवाज का नमूना लिया गया था। जिसे लखनऊ विधि प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। मुकदमे के विवेचक ने शुक्रवार को अदालत में जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। जो पॉजिटिव बताई जा रही है। अर्थात दोनों ही आवाज आपस में मैच हो गई हैं।
अब इस मामले में सीतापुर जेल अधीक्षक को भी पत्र प्रेषित किया गया। जिसमें सपा सांसद आजम खां को कोर्ट में पेश करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही आरोप निर्धारण के लिए आगामी 20 सितंबर लगा दी गई है।