{"_id":"6844a3f4ec20ef301f0a6742","slug":"sp-mp-reached-idgah-targeted-the-government-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-661945-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईदगाह पहुंचीं सपा सांसद, सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईदगाह पहुंचीं सपा सांसद, सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बकरीद के मौके पर सपा सांसद रुचिवीरा शनिवार को ईदगाह पहुंचीं और नमाज के बाद लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सिंदूर हमारी परंपरा और रस्म का हिस्सा है। यह हमारी बहनों और बेटियों के लिए बहुत मायने रखता है। पहलगाम हमले में बेटी का सिंदूर उजड़ गया और उसी को लेकर हमारी सेना ने दुश्मनों से बदला लिया, लेकिन सरकार अब ऑपरेशन सिंदूर का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है।
सांसद ने कहा कि इसी ऑपरेशन के बारे में हमारी जिस बेटी ने ब्रीफिंग दी उस पर गंदी टिप्पणी करने वाले नेता पर कोई कार्रवाई तक नहीं की। सरकार ने न सिर्फ महिला अधिकारी का अपमान करने वाले को शरण दी बल्कि दूसरे देश के मुखिया के कहने पर सीजफायर का एलान तक कर दिया। पूरा विपक्ष सरकार के साथ है लेकिन सरकार दूसरे देशों के इशारे पर सीजफायर कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष शुरू से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इस पूरे मामले का सिर्फ राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। वह अपनी जिम्मेदारी के बारे में बोलने तक से कतरा रही है। अब सिंदूर के नाम पर ही तमाशा भी बनाया जा रहा है। सांसद ने संगीत सोम पर भी हमला बोला। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव 2027 में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और वह भी बदलाव चाहती है। सपा सांसद ने आजम खान की जल्द रिहाई की भी कामना की।