फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP raised questions on the encounter of mafia Atiq's son

Moradabad News: सपा सांसद ने माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
SP MP raised questions on the encounter of mafia Atiq's son
मुरादाबाद। सपा सांसद रुचिवीरा ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना शर्मनाक और अफसोसजनक है।
विज्ञापन

सपा सांसद ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतीक अहमद की मौत के मामले में भी पुलिस पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अतीक और अशरफ की हत्या कर दी गई। यह कैसा लोकतंत्र है। ये किसी से छिपा नहीं है। अतीक के बेटे का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि अच्छा काम करने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता तो बात समझ में आती है, लेकिन आप सभी जानते हैं कि एनकाउंटर किस तरह किए जाते हैं। सरकार को समझ लेना चाहिए कि अब बुलडोजर नीति नहीं चलेगी। बता दें कि अतीक के बेटे असद को ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के छह सदस्यों और अन्य पुलिसकर्मियों सहित कुल 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed