फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP Azam Khan Abdullah Azam Tanzeen Fatma in Rampur court latest update in hindi

दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्लाह की जमानत याचिका खारिज 

Tue, 03 Mar 2020 02:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Mar 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
SP MP Azam Khan Abdullah Azam Tanzeen Fatma in Rampur court latest update in hindi
रामपुर के लिए निकले आजम खां - फोटो : ANI

दो जन्म प्रमाण पत्र वाले मामले में मंलवार को एडीजे-6 की कोर्ट में आजम खान, पत्नी तंजीन फात्मा और अब्दुल्लाह आजम खान की जमानत पर बहस हुई। जिसमें आजम खान की तरफ से उनके सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जुबेर खान उपस्थित हुए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अपर महा अधिवक्ता विनोद दिवाकर उपस्थित हुए। कोर्ट ने दोनों की बहसों को सुनते हुए तीनों की जमानत खारिज कर दी। 

इससे पहले रामपुर सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम मंगलवार को पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सीतापुर जेल से रामपुर लाए गए। कोर्ट में आजम खां को पत्नी और बेटे समेत सीतापुर की जेल में स्थानांतरित किए जाने के मामले पर सुनवाई हुई। 
विज्ञापन


आजम खां को सीतापुर की जेल भेजे जाने पर उनके अधिवक्ताओं ने आपत्ति लगाई है, जिस पर 29 फरवरी को बहस हुई थी और सुनवाई की अगली तिथि तीन मार्च निर्धारित की गई थी। कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी होने के बाद सांसद आजम खां ने 26 फरवरी को पत्नी और बेटे समेत अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया था। 27 फरवरी की सुबह तीनों को सीतापुर जेल भेज दिया था। इस पर आजम खां के वकीलों ने एडीजी-6 धीरेंद्र कुमार की कोर्ट में आपत्ति लगाई थी और कहा था कि अदालत की अनुमति के बिना आजम खां को सीतापुर क्यों भेजा गया। कोर्ट ने जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर को तलब कर लिया था। 

29 फरवरी को जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर ने सांसद आजम खां को पत्नी और बेटे सहित सीतापुर की जेल भेजे जाने की वजह बताई थी। शासकीय अधिवक्ता ने शासनादेश का हवाला देकर कहा था कि किसी भी बंदी को अदालत की जानकारी के बिना दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है। 

कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि तीन मार्च निर्धारित कर दी थी। सुनवाई के दौरान सांसद आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को भी पेश किया जा सकता है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। 

सपाइयों से आजम की मुलाकात किसने कराई, रिपोर्ट तलब

सपाइयों से सांसद आजम खां की मुलाकात कराने वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी तलब कर ली गई है। इस बारे में पूछा गया कि 29 फरवरी को अदालत परिसर के गेट पर किन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थी और उन्होंने किस वजह से सपाइयों को कोर्ट परिसर में आजम खां के पास जाने दिया। 

नए एसपी शगुन गौतम ने भी मीटिंग के दौरान पूछा है कि उस दिन गेट पर किस-किस की ड्यूटी थी और गेट के पास जाम की स्थिति क्यों थी। अधिकारी इस मामले को लेकर इसलिए गंभीर हैं कि इसकी गूंज शासन तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

रामपुर के नए एसपी शगुन गौतम ने कहा कि सांसद आजम खां की कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कोर्ट परिसर के पास अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं जमा होने की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed