फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader's nephew arrested for attempting to rape a girl

Moradabad News: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में सपा नेता का भतीजा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
SP leader's nephew arrested for attempting to rape a girl
पाकबड़ा। नगर में सपा सभासद के भतीजे को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बचने के लिए खुद को दुकान में बंद कर लिया था, लेकिन पुलिस ने शटर का ताला तोड़कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में सभासद के भतीजे शाकिर हुसैन की किराना दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे छह वर्षीय बच्ची सामान लेने दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, तब आरोपी ने खुद को दुकान में बंद कर लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर का ताला तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला और थाने ले गई। परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed