फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp leader azajm kha told

जौहर विवि पर कोर्ट के निर्देश पर बोले आजम, सुप्रीम कोर्ट इतिहास रच रहा है -0000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sp leader azajm kha told
रामपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जौहर विश्वविद्यालय परिसर में सील किए गए हिस्से को खोलने के निर्देश और हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत को नियमित में बदले जाने पर सपा नेता आजम खां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इतिहास रच रहा है। सुप्रीम कोर्ट को अहसास हो गया है कि मुझे, मेरे परिवार और मेरे लोगों को कितना सताया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में आजम खां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया जो उन्होंने किया है, जमीन पर ऐसा ही होना चाहिए। क्योंकि उसके बाद इंसाफ का कोई दरवाजा नहीं रह जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने जो भी किया, कमाल किया है, और वो ही कर सकते हैं। कुदरत उनको इनाम दें जो उन्होंने हमारे साथ इंसाफ किया।
विज्ञापन

आजम खां ने कहा कि सरकार की ओर से मेरे रामपुर में दाखिल न होने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी जो कि खारिज कर दी गई थी। ये घृणा मेरे जीवन और मेरे परिवार पर खतरा दर्शाती है। कहा कि अभी मेरे पास सिर्फ एक विधायक की सुरक्षा है, जो कि कम है। मेरे लिए खतरे बहुत बड़े हैं। सरकार मेरी दुश्मन बनी हुई है। सरकार मुझे, मेरी पार्टी और मेरे लोगों को बर्बाद करने पर तुली है। मुझे जेड स्पेशल सुरक्षा प्रदान की जाए, इसके लिए पहले सिफारिश भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed