फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp leader azajm kha told

आजम खां ने बिजली और पुलिस की चेकिंग पर खड़े किए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
sp leader azajm kha told
रामपुर। सपा नेता एवं शहर विधायक आजम खां ने बिजली और पुलिस चेकिंग के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली वाले लोगों के घर के अंदर घुस जाते हैं। न कानून का लिहाज करते हैं और न ही शराफत का। आरोप लगाया कि जिस तरह से चौराहों पर पुलिस बाइक वालों से, बच्चों से पैसा उगाही करती है और कहते हैं कि तुम इसी काबिल हो। ये सुनकर तकलीफ होती है। अच्छे दिनों की उम्मीद में कुछ लोग जिंदा हैं। जहां तक साथ दिया जाएगा देंगे।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ले की मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद सपा कार्यालय पर वह कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने बिजली और पुलिस टीमों की चेकिंग के तरीके को सवालिया घेरे में लेने के साथ कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सरकार की सोच और स्तर ये हो कि मंत्री रहते हमने अपने पत्नी-बेटे के साथ शराब की दुकान में लूट की, इस आरोप में मुकदमा कराए तो आपको ये सोचना चाहिए हम सब रडार पर हैं, कोई गलतफहमी में न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार और उलमा का एक ही कहना है, जो लोग सरकार की बात मानना चाहें वो सरकार की मानें और जो लोग दीनी उलमा की बात मानना चाहें उनकी बात मानें। दोनों की एक ही सी ख्वाहिश है, और एक सी अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed