फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp District president Firoz Khan protest with supporters at ADM Office

सपा जिलाध्यक्ष ने दी धमकी, बोले- पुलिस बीच में न आए तो भाजपाइयों से दो-दो हाथ कर लेंगे

Wed, 26 Dec 2018 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
sp District president Firoz Khan protest with supporters at ADM Office
सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांग को सरेआम पीटने पर अब राजनीति गरमा गई है। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में सपाइयों ने गुरुवार दोपहर एडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने एडीएम के सामने भाजपा को ललकारा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सत्ता के दबाव में मजबूर हो गया है तो सपा, भाजपाइयों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। बशर्ते भाजपा वालों के पक्ष में पुलिस न आए। वह अपने समर्थकों को बुला लेंगे और भाजपाई भी अपने समर्थकों को बुला लें। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दो दिनों में दिव्यांग को पीटने वाले भाजपा नेता की गिरफ्तारी कराई जाए। अन्यथा पूरे जिले की सीमाओं पर में जाम लगाएंगे।              

विज्ञापन


उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर दिव्यांग मनोज के साथ हुई मारपीट के बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिव्यांग के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी नहीं होने पर जनपद में चक्का जाम की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खां दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एडीएम कार्यालय पहुंचे। साथ में दिव्यांग मनोज भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिव्यांग के साथ 24 दिसंबर को संभल उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव के कार्यालय के सामने दिन दहाड़े भाजपा नेता मोहम्मद मियां ने मारपीट की थी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। सत्ता की हनक दिखाते हुए गरीब दिव्यांग को जेल भिजवाया गया। पीड़ित का परिवार भयभीत है। उन्हें डर है कि भाजपाई फिर से जेल न करा दें। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एडीएम ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed