फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP-Congress will soon get divorced: Yogi

सपा-कांग्रेस में जल्द होगा तलाक : योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress will soon get divorced: Yogi
मुरादाबाद। मूंढापांडे एयरपोर्ट के पास भदासना गांव में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंडी गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में जल्द ही तलाक होना वाला है। कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र में सपा को उसकी औकात बता दी तो सपा ने यूपी में कांग्रेस को ठन-ठन गोपाल कर दिया। सपा बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सुना है कि सपा और कांग्रेस में तलाक हो रहा है। यह दोनों एक-दूसरे को छोड़ रहे हैं। बात काफी आगे बढ़ गई है। हरियाणा में कांग्रेस ने सपा से कहा कि अपनी औकात में रहो। यूपी से बाहर निकलोगे तो ठीक कर देंगे। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस ने सपा को ठेंगा दिखा दिया। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को पैदल कर दिया। उपचुनाव में कोई सीट नहीं दी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सपा की प्रवृत्ति धोखा देने की है। सपा जनता को धोखा देती है। युवाओं, किसानों, गरीबों को भी धोखा देती है। बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करती है। समाजवादी पार्टी माफिया, गुंडों और दंगाइयों को संरक्षण देती है। सपा चाहती तो पहले नाैकरी दे सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। आज नाैजवान यूपी के अंदर ही रोजगार पा रहे हैं। 2017 से पहले सपा और बसपा ने नाैजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। अब यूपी का नाैजवान, व्यापारी, किसान, तीर्थयात्री देश में कहीं जाता है तो उसे सम्मान की नजर से देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया जा रहा है। चार करेाड़ गरीबों को मकान दिए गए। दस करोड़ गरीबों को शाैचालय और दस करोड़ लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। यूपी में 15 करोड़ लोग फ्री में राशन ले रहे हैं। पांच करोड़ किसान सम्मान निधि पा रहे हैं। 10 करोड़ लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। अब प्रधानमंत्री ने 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना में शामिल कर लिया है।

---

मुख्यमंत्री ने माला हटवाई, गदा पकड़ी

मुख्यमंत्री योगी के मंच पर आने के बाद संचालक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने स्वागत कार्यक्रम कराना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए माला पहनकर फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। सभी लोक सकते में आ गए। इसके बाद प्रत्याशी रामवीर सिंह ने गदा भेंट की तो मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार कर लिया। इस बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रतनपुर कला के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह जाटव ने मुख्यमंत्री को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की तो उसे भी सीएम ने मुस्कुराते हुए ले लिया।

------------

शायरी के साथ छाए रहे व्यस्त

एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त अपने शायराना अंदाज से छाए रहे। उन्होंने दुष्यंत कुमार कविता की कुछ लाइनें सुनाई। इसके अलावा दूसरे इस दौरान उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। डाॅ. व्यस्त ने जनसभा का संचालन किया। जबकि अध्यक्षता रतनपुर कलां के पूर्व प्रधान विक्रम जाटव ने की।

---

किसान का बेटा हूं, पैरों से नापी है कुंदरकी की जमीन : रामवीर

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि वह कुंदरकी के हर गांव के लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं। जनता की खसरा खतौनी, खेतों की समस्या घर बैठे हल कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। गरीबी को नजदीक से देखा है। कुंदरकी की जमीन पैरों से नापी है। इसलिए जनता को इस बार भरपूर प्यार देना चाहिए।


---

रामवीर के परिजनों से मिले सीएम

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा और प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद पार्टी प्रत्याशी रामवीर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने रामवीर की पोती को गोद उठाकर दुलार किया। इस दाैरान परिवार सदस्य मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed