फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP chief Akhilesh Yadav directs party workers to gather in Rampur regarding Abdullah Azam case

रामपुर: आजम के समर्थन में जुटने लगे प्रदेश भर के सपाई, अखिलेश के भी पहुंचने की संभावना

Wed, 31 Jul 2019 06:29 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 31 Jul 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav directs party workers to gather in Rampur regarding Abdullah Azam case
रामपुर पुलिस लाइन के बाहर जमा हुए सपाई - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां की गिरफ्तारी एवं सांसद आजम खां के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बाद सपा की ओर से आंदोलन का एलान किया गया है। इसके लिए गुरुवार को प्रदेशभर के सपा कार्यकर्ता रामपुर में जुटेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रामपुर आ सकते हैं। हालांकि, अभी उनके आगमन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीनों पर कब्जा करने समेत मदरसा आलिया की किताबें चोरी होने के बाद अब पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए दो दिन से यूनिवर्सिटी में छापेमारी की जा रही है। यहां से चोरी की किताबें, फर्नीचर समेत कई चीजें बरामद हुईं हैं। बुधवार को पुलिस ने सांसद आजम खां के पुत्र एवं स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


जैसे ही यह खबर सामने आई तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन होने लगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकर्ताओं को रामपुर कूच करने के आदेश दे दिया। ऐसे में गुरुवार को प्रदेशभर से सपा कार्यकर्ता रामपुर पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि गुरुवार एक अगस्त को आजम खां के समर्थन में कई जिलों के सपाई रामपुर में जुटेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है, ताकि माहौल खराब ना होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार शाम करीब पांच बजे ट्वीट कर के पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा होने को कहा है। उन्होंने बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे कल हर हाल में रामपुर पहुंचें। पार्टी की तरफ से यह निर्देश अब्दुल्ला आजम के संदर्भ में हो रही पुलिस कार्रवाई को देखते हुए दिए गए हैं।

मालूम हो कि मंगलवार को सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें मदरसा आलिया से चोरी की गई करीब 2000 किताबें बरामद की गईं थीं। इसके बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी छापा पड़ा।


दूसरे दिन विश्वविद्यालय से वो मूर्तियां बरामद की गईं, जो नवाबों के शासन काल में चोरी हो गई थीं। पुलिस ने अब्दुल्ला आजम पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed