फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP-BSP looted UP last 15 years : swatantra dev

सपा-बसपा ने 15 साल तक यूपी को लूटा: स्वतंत्र देव

Tue, 29 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP looted UP last 15 years : swatantra dev
BJP
भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा और बसपा ने 15 साल तक उत्तर प्रदेश को लूटा है। प्रमाण पत्र बनाने से लेकर स्कूल-कॉलेजों की मान्यता देेने में रिश्वत ली गई। अपराध चरम पर हैं। विधानसभा चुनाव जनता जवाब देगी और निश्चित ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके भ्रष्टाचार को रोका है, जिसे जनता की सराहना मिल रही है। स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के साथ स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे। नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल पर तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी की सपा सरकार में गरीब, किसान, महिला, व्यापारी, युवा सभी वर्ग परेशान हैं। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा। किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा। संपूर्ण ग्रामीण योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है। ऐसे में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा सम्मेलन, परिवर्तन चौपाल, चाय पर चर्चा, प्रचार रथों के द्वारा जनता के बीच पहुंचाए जा रहे पार्टी के संदेश को जनता गंभीरता से ले रही है। इस मौके पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, राहुल शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed