फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP-BSP anti-Brahmin, BJP real benefactor of Hindu society

सपा-बसपा ब्राह्मण विरोधी, भाजपा हिंदू समाज की असली हितैषी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP anti-Brahmin, BJP real benefactor of Hindu society
मुरादाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि भाजपा अबकी बार युवाओं के साथ साढ़े तीन सौ पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने सपा-बसपा पर ब्राह्मण विरोधी और सपा पर जाति विशेष को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। द्विवेदी ने दावा किया कि यूपी में फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के 15 स्थानों पर हुए भव्य स्वागत से गदगद नजर आए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा का ब्राह्मण प्रेम दिखावा है। खुद को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी का भतीजा बताते हुए कहा कि गेस्ट हाउस कांड में जब मायावती के प्राण पर आफत आई थी तो उन्होंने उन्हें बचाने का काम किया था। बाद में जब बसपा की सरकार बनी और ब्रह्मदत्त द्विवेदी के पुत्र मायावती से मदद मांगने गए तो उन्हें बेइज्जत कर बाहर निकाल दिया। मेरे खिलाफ रासुका लगवा दी और मुझे दस माह की जेल काटनी पड़ी।
विज्ञापन

द्विवेदी ने अखिलेश यादव के भगवान परशुराम प्रेम को भी नाटक करार दिया। आरोप लगाया कि मध्य उत्तर प्रदेश के इटावा, मैनपुरी, कन्नौैज, फर्रुखाबाद आदि जिलों में सपा शासनकाल में निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या की गई थी, जिसे ब्राह्मण समाज अभी भूला नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के रास्ते पर अगर कोई चल रहा है तो वह योगी आदित्यनाथ हैं। उन्हाेंने बिना किसी की जाति पूछे अपराधियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र व प्रदेश की नीतियों को लेकर हर बूथ तक जाएगी। उनकी सरकार ने चार लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। जबकि इससे पहले की सरकार मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में नौकरी देती थी। उसमें भी एक-दो बिरादरी के लोग अधिक होते थे। फिर एक लाख नौैकरी निकलने वाली है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवाओं को सबसे अधिक नौकरी मिली है। किसानों के आंदोलन के मामले में उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए विरोध कर रहे हैं। दावा किया कि वास्तविक किसान आज भी भाजपा के साथ है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी, आयुष गर्ग समेत कई संगठन के नेता उनके काफिले के साथ स्वागत समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed