फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sought live for changeing note

साहब पांच सौ नोट लूंगा पर एक दिन की छुट्टी भी 

Wed, 16 Nov 2016 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 16 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
sought live for changeing note
नोट के बदले एक दिन की छुट्टी  - फोटो : demo
आधा महीना बीत चुका है। मुरादाबाद की प्राइवेट फर्म और कारखानों में वेतन बंटने का समय चल रहा है। एक्सपोर्टर और कारखानेदारों के सामने सेलरी देने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी और मजदूर पांच सौ और हजार के नोट लेने को तैयार नहीं हैं और मालिकों के पास सौ सौ के नोट नहीं है। ऐसे में जो कर्मचारी पांच सौ हजार के नोट लेने के लिए तैयार हैं वे एक दिन की छुट्टी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

 

  फैक्ट्रियाें, कारखानों में इन दिनों काम की सुस्त रफ्तार चल रही है। कच्चे माल की दिक्कत के कारण काम कम हो गया है। अब एक नहीं मुसीबत और आर गई है। मुरादाबाद की सभी एक्सपोर्ट फर्म, फैक्ट्रियों और कारखानों में हर महीने के दस से 15 तारीख के बीच वेतन दिया जाता है। अब वेतन देने के लिए सौ सौ के नोट कहां से लेकर आएं। अभी भी हजार और पांच सौ के नोट हैं। उन्हें भी दूसरी जगहों से जो पेमेंट मिल रहा है वह उन्हीं में है।

विज्ञापन

ऐसे में उन्हें जब बड़े नोट दिए जा रहे हैं तो वे लेने को तैयार ही नहीं हैं। अगर लेने को तैयार भी हो रहे हैं तो एक दिन की छुट्टी भी मांग रहे हैं। यंग इंटरप्रेन्योर सोसाइटी के सचिव विशाल अग्रवाल ने बताया कि इस समय वेतन दिया जाता है। लेकिन सभी के सामने नोट को लेकर दिक्कत आ रही है। अगर कर्मचारी पांच सौ और हजार के नोट लेने को तैयार हैं तो साथ में एक दिन की छुट्टी भी मांग रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने नोट ले तो लें, लेकिन बैंक में जाकर जमा करने में पूरा दिन लग जाएगा। अब छुट्टी भी हमारे खाते में जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed