फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sonakshi sinha not psresent in court

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नहीं हुईं अदालत में हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha not psresent in court
मुरादाबाद। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांचों आरोपी गुरुवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने अब इस मामले में सुनवाई की तारीख पांच अगस्त तय की है। इसके बाद भी अगर आरोपी अदालत में पेश नहीं होंगे तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।
विज्ञापन

कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनकी कंपनी के अधिकारी अभिषेक सिन्हा, मल्बिका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगन सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया थ। जिसमें प्रमोद ने बताया था कि 30 सितंबर 2018 को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों संग अनुबंध हुआ था। जिसके लिए 37 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। कटघर पुलिस ने इस मामले में 20 मई को चार्जशीट दाखिल की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट की अदालत ने सुनवाई के लिए दो जुलाई की तारीख तय की थी। गुरुवार को वादी प्रमोद शर्मा और उनके अधिवक्ता आशुतोष त्यागी और नीरज सोती अदालत में पेश हुए, लेकिन आरोपी सोनाक्षी सिन्हा समेत पांचों आरोपी और उनके अधिवक्ता अदालत में पेश नहीं हुए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा अदालत में पेश नहीं हुईं। अब इस मामले में अदालत ने पांच अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed