फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sonakshi sinha and azam khan hearing postpond due to corona

कोरोना की वजह से टली मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद आजम, सोनाक्षी और धु्रव अपहरण प्रकरण की सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha and azam khan hearing postpond due to corona
मुरादाबाद। न्यायिक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को अदालतें बंद कर दी गईं। जिस कारण अन्य केसों के साथ ही मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद आजम खां अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ध्र्रुव अपहरण प्रकरण में आरोपी शिखा की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। अब इन मामलों की सुनवाई अलग अलग तारीखों में होंगी।
विज्ञापन

छह साल पुराने कांठ बवाल केस की सुनवाई एमपीएमएलए स्पेशल न्यायाधीश एडीजे दो पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है। इस केस में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत 60 से ज्यादा आरोपी हैं। शुक्रवार को इस केस में सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायिक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट बंद कर दी गई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर ने बताया कि इस मामले में पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि छजलैट के बारह साल पुराने हाईवे जाम और बवाल के मामले में भी सुनवाई होनी थी। जिसमें सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। पिता पुत्र की ओर से उनके अधिवक्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की गई है। जिस पर 18 सितंबर को सुनवाई होगी। आजम खां की ओर से अधिक उम्र और बीमारी का हवाला देकर जमानत की मांग की गई है। इनके अलावा धोखाधड़ी की आरोपी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई थी, लेकिन कोरोना की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। जबकि शहर के चर्चित ध्रुव अपहरण प्रकरण में आरोपी शिखा की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई टल गई। प्रेमी से अपने बेटे का अपहरण कराने में आरोपी शिखा के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि जमानत अर्जी पर अब सोलह सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed