फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Son kills retired electricity department employee for pension money

Moradabad News: पेंशन की रकम के लिए बेटे ने बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Son kills retired electricity department employee for pension money
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में रविवार शाम बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हेमराज सिंह (75) की हत्या कर दी गई। घर में खून से लथपथ शव मिला। उनके सिर और गले पर चोटों के निशान हैं। पीएसी में तैनात मृतक के बड़े बेटे सोमपाल ने पुलिस को सूचना देते हुए अपने ही छोटे भाई पर पेंशन की रकम के हत्या करने का शक जताया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मझोला के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी हेमराज सिंह उर्फ भूरे बिजली विभाग में लाइनमैन के पद से करीब 15 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बड़े बेटे सोमपाल सिंह पीएसी में सिपाही हैं और उनकी तैनाती मथुरा में चल रही है। दूसरे नंबर का बेटा राजवीर सिंह उत्तराखंड में टैक्सी चलाता है। तीसरे नंबर का बेटा राजेंद्र गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता है। सोमपाल सिंह की पत्नी और बच्चे भी गांव में ही रहते हैं।
विज्ञापन

हेमराज सिंह गांव में ही तीनों बेटों से अलग मकान में रहते थे। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बड़े बेटे की पत्नी रविवार शाम करीब सात बजे घर पहुंची तो उसने देखा कि ससुर मृत अवस्था में पड़े थे और उनके सिर से खून बह रहा था। गले पर भी चोट के निशान थे। उसने अपने पति सोमपाल को सूचना दी। सोमपाल की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस और मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल और परिवार के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हेमराज सिंह को विभाग से मिलने वाली पेंशन की रकम उनका बेटा राजेंद्र लेना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों ने शक जताया है कि राजेंद्र ने ही हत्या की और भाग गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त लाइनमैन के सिर और गले पर चोट के निशान हैं। एक बेटे पर हत्या किए जाने का शक जताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed