फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son killed father for land

कलयुगी बेटे ने चार इंच जमीन के लिए पिता की जान ली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
son killed father for land
पाकबड़ा। जिस घर में एक साथ बड़े हुए उसी के बटवारे में महज तीन इंच जमीन के लिए तीन भाई आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने पहुंचे पिता पर भी एक बेटे ने डंडे से वार कर घायल कर दिया। इससे नाराज अन्य भाइयों ने उसे भी जमकर पीटा। घायल पिता की दूसरे दिन घर में मौत हो गई। पुलिस ने घायल बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा पुलिस के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव का है। गांव के लखमी सिंह (55) चाट पकौड़ी का ठेला लगाते थे। उनके तीन बेटे प्रमोद, सुनील और प्रबुद्ध है। घर के बटवारे को लेकर तीनों भाईयों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है। रविवार को घर का बटवारा कर दिया गया था। बड़ा बेटा सुनील बटवारे के बाद घर में दीवार उठा रहा था। आरोप है कि सुनील अपनी जमीन से तीन इंच अधिक जमीन घेर कर दीवार उठा रहा था। इसका प्रमोद और प्रबुद्ध ने विरोध किया। तीनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बिगड़ता देख लखमी सिंह बीचबचाव करने पहुंच गए। उन्होंने दीवार पीछे हट कर बनाने को कहा तो सुनील भड़क गया और उसने पिता पर हाथ उठा दिया। दोनों में हाथापाई होने लगी। आरोप है कि सुनील ने डंडा उठा कर पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर फूटने पर लहूलुहान लखमी को जोर से धक्का देकर गिरा दिया। पिता की हालत देख गुस्से में आए प्रबुद्ध और प्रमोद ने मिल कर सुनील को बुरी तह पीटा। दोनों घायल पाकबड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। रविवार होने के कारण दोनों का एक्सरे नहीं हो सका था। प्राथमिक उपचार देकर दोनों को सोमवार को बुलाया था। सोमवार सुबह लखमी सिंह की हालत खराब होने लगी। इससे पहले उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शाम साढ़े चार बजे पुलिस मौकेे पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सुनील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मोहित सिंह ने बताया कि किसी भी परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है लेकिन मामला पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इधर लखमी सिंह की बेटी प्रेमलता और कविता ने बताया की उनके भाई सुनील का कोई कुसूर नही है। मामूली बात पर पिता और पुत्र के बीच आपस में झगड़ा हो गया था, इसमें पिता गिर गये थे, उन्हें चोट लगी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed