{"_id":"5839fb7c4f1c1b663a13cb35","slug":"son-died-on-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने पुकारा- सिद्धार्थ केक काटो वह ट्रैक्टर से दबकर मर चुका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने पुकारा- सिद्धार्थ केक काटो वह ट्रैक्टर से दबकर मर चुका था
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ
- फोटो : फाइल चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में जन्म दिन पर सात साल के मासूम की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। मां-बाप घर में पार्टी की तैयारी कर रहे थे। मासूम केक काटने के लिए अपने साथियों को बुलाने जा रहा था। इसी दौरान अनाड़ी चालक ने ट्रैक्टर चला दिया।
बच्चा ट्रैक्टर और दीवार के बीच फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन बच्चे को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
काजीपुरा निवासी कार चालक मनोज कुमार के सात साल के बेटे सिद्धार्थ का शुक्रवार को जन्म दिन था। मनोज और उसकी पत्नी ममता इकलौते बेट के जन्म को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे थे। जबकि केक काटने की तैयारी शुरू हो गई थी। आस पड़ोस के लोग के अलावा रिश्तेदार भी मनोज के घर जुटे थे।
विज्ञापन
जबकि कुछ रिश्तेदार आने ही वाले थे। इसी बीच सिद्घार्थ अपने साथियों को बुलाने के लिए घर से बाहर आया। जबकि पास में ही नानक सिंह अपने ट्रैक्टर में तेल डाल रहा था। चॉबी ट्रैक्टर में लगी थी। इसी बीच अनाड़ी मोनू पुत्र तेजराम ने ट्रैक्टर ने स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर तेजी से दौड़ा और दीवार में घुस गया।
ट्रैक्टर के साथ घिसटता हुआ सिद्धार्थ भी दीवार में फंसकर खामोश हो चुका था। परिजनों और पड़ोसियों ने मासूम को बाहर निकाला। इसी बीच नानक सिंह और मोनू भाग गए। परिजन बच्चे को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।