फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Soldier Recruitment Exam: Two magistrates will be at every center

सिपाही भर्ती परीक्षा : हर केंद्र पर होंगे दो मजिस्ट्रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Soldier Recruitment Exam: Two magistrates will be at every center
मुरादाबाद। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर दो मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसमें एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तो दूसरे सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र होंगे। पीपर लीक से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होंगे। परीक्षा के एक दिन पहले स्टाफ को ड्यूटी चार्ट मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 26 केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर 534 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान सभी केंद्रों पर चार उड़न दस्ता निगरानी करते नजर आएंगे। पुलिस अफसरों ने परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और ड्यूटी में तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरते और न ही किसी के लालच में आएं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद के आठ थाना क्षेत्र में 26 केंद्र बनाए गए हैं। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को परीक्षा दो पाली में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 11712 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुबह की पाली 10 से 12 बजे दूसरी पाली 3 से पांच बजे के चलेगी। सीओ सिविल लाइंस, कोतवाली, कटघर और हाईवे को उड़न दस्ता का प्रभारी बनाया गया है। प्रशासन की ओर से सेंटरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी सेंटरों का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

किस थानाक्षेत्र में कितने केंद्र
- सिविल लाइंस में नौ, कोतवाली में सात, नागफनी में दो, मुगलपुरा में एक, गलशहीद में दो, मझोला में दो, कटघर में दो, पाकबड़ा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रहेगी तैनाती
परीक्षा केंद्रों पर छह सीओ, 27 इंस्पेक्टर, 73 दरोगा, आठ महिला दरोगा, 318 कांस्टेबल, 102 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। पुलिस के अलावा
एआई से होगा फोटो का मिलान
- केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक कंट्रोल रूम होगा। परीक्षार्थी का बायोमेट्रिक और आधार कार्ड से प्रवेश लिया जाएगा। चेकिंग के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। एआई से फोटो का मिलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article