{"_id":"66c530fe760d402e1e0b3a24","slug":"soldier-assaulted-in-hawthorn-uniform-torn-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-462423-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नागफनी में सिपाही के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नागफनी में सिपाही के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नागफनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने सिपाही के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
नागफनी थाने में तैनात सिपाही आकाश कुमार ने थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली की दसवां घाट के पास एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा है। वह कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। सिपाही आकाश कुमार बाइक लेकर मौके पर पहुंच गया। सिपाही आकाश ने युवक पकड़कर थाने ले जाने की कोशिश की तो उसने सिपाही के साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने सिपाही के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोपी ने सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने सिपाही को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित उर्फ टाटा बताया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मी के साथ मारपीट में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।