{"_id":"62f2bee31a9bf002884d663d","slug":"sog-s-car-overturned-after-getting-wheel-in-the-pit-city-news-mbd43737526","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल एसओजी की गाड़ी पलटी, सर्विलांस प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल एसओजी की गाड़ी पलटी, सर्विलांस प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क पर बने गड्ढे में पहिया जाने से संभल एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में सर्विलांस प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, संभल एसओजी के प्रभारी और उनकी टीम के सदस्य सोमवार रात करीब एक बजे दो गाड़ियों से मूंढापांडे क्षेत्र में रौंडा-झौंडा गांव के पास लिंक मार्ग से गुज रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी का पहिया गहरे गड्ढे में आ गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में इस हादसे में सर्विलांस टीम के प्रभारी सुभाष मावी, विनय कुमार, कुलवंत सिंह, मनवीर सिंह, खालिद, अरुण कुमार, प्रिंस कुमार और प्रमोद कुमार घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने सूचना देकर मूंढापांडे थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली। इसके बाद घायलों को वाहन से निकालकर कॉसमॉस अस्पताल भिजवा दिया। वाहन चालक विनय कुमार और सिपाही अरुण कुमार की हालत गंभीर है।
डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी हेमंत कुटियाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। डीआईजी ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार रात हुआ था। सभी घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।