{"_id":"68e43005ceb4a4a74e0a21c6","slug":"social-welfare-officer-got-angry-on-making-mla-the-chief-guest-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-745789-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विधायक को मुख्य अतिथि बनाने पर भड़के समाज कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विधायक को मुख्य अतिथि बनाने पर भड़के समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस पर मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी भड़क गए। इस मामले की जानकारी मिलने पर विधायक रितेश गुप्ता ने समाज कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि उनके विधान सभा क्षेत्र-28 मुरादाबाद नगर में समाज कल्याण विभाग का वृद्धाश्रम (वृद्धजन आवास) मिलन विहार, दिल्ली रोड पर स्थित है। इसका संचालन एक स्वयंसेवी संस्था करती है। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर एक अक्तूबर को संस्था ने विधायक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
वृद्धजन सम्मान दिवस कार्यक्रम में विधायक शामिल हुए। विधायक का आरोप है कि कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी संस्था के लोगों पर भड़क गए। उन्होंने संस्था के कर्मचारियों से कहा कि तुम लोगों को मुख्य अतिथि बनाने के लिए विधायक ही मिले थे।
विज्ञापन
विधायक की माने तो समाज कल्याण अधिकारी ने उनके लिए अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया। उनकी जानकारी में यह भी लाया गया है कि क्षेत्र के नागरिक अपने विशेष दिवस जैसे कि जन्म दिवस और शादी की सालगिरह के अवसर पर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराते हैं। वृद्धजनों को अपनी इच्छानुसार कुछ भेंट भी देते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आश्रम के अंदर भोज कार्यक्रम कराने पर रोक भी लगा दी है। विधायक का कहना है कि ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।