फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   social media

सोशल मीडिया से दस विवादित पोस्ट हटवाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
social media
social media
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की गई। शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया सेल, डिजिटल वालंटियर्स की टीम की मदद से व्हाटसएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टविटर पर अपडेट किए जा रहे मैसेज, वीडियो पर नजर रखी गई। इस दौरान करीब दस शिकायतें ऐसी आई। जब किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपडेट की। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और चंद मिनटों के अंदर पोस्ट को हटवा दिया गया, जिससे कि इस तरह की पोस्ट का प्रचार प्रसार न हो पाए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अयोध्या मामले पर फैसला आने के मद्देनजर शहर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं पर विवाद की सूचना है तो 0591-2421728, 9454416893 पर कॉल कर दें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की विवादित पोस्ट अपडेट होेने की शिकायत 8874327341 नंबर पर कॉल कर दें। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट अपडेट होने की करीब आठ-दस शिकायतें मिली, जिस पर तुरंत भी प्रभावी कार्र्रवाई कर उनको वायरल होने से पहले हटवाया गया। इस तरह की पोस्ट करने वाले व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के लिए माफी मांगते हुए लिखा कि उनको सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार है। सभी लोग आपस में भाईचारे की भावना के साथ रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। एसपी ने बताया कि अयोध्या पर आए फैसले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों और डिजिटल वालंटियर्स, पैरा 19 की टीम, संभ्रांत लोगों की पुलिस को काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed