फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smoke rises in AC coach of Avadh Assam Express

अवध असम एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं उठने से हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Smoke rises in AC coach of Avadh Assam Express
मुरादाबाद। लालगढ़ से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस (15910) के एसी कोच में अचानक धुआं उठने से यात्री घबरा गए। घटना गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर की है। ट्रेन के सेकेंड एसी (बी-3) कोच में वॉश बेसिन के पास से धुआं उठने से यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। उन्होंने फौरन ट्रेन में तैनात टीटीई को सूचना दी। टीटीई ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) और लोको पायलट को सचेत किया और गाड़ी को मुरादाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो तक पहुंचाया।
विज्ञापन

ट्रेन मैनेजर ने कंट्रोल को मैसेज कर दिया। इससे जंक्शन का इलेक्ट्रिकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया और धुएं का कारण जानने के लिए जुट गया। इसी बीच ट्रेन के बी-3 कोच को हटाकर अलग कर दिया गया और 51 यात्रियों को बी-2 और बी-4 कोच में भेजा गया। इस कार्य में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। इसके चलते ट्रेन दोपहर एक बजे के बाद मुरादाबाद जंक्शन से रवाना हुई। लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में दूसरा कोच जोड़ दिया गया। यहां मुरादाबाद में रेलवे के इलेक्ट्रिकल स्टाफ ने कोच में हुए फाल्ट को ढूंढकर मरम्मत की। गनीमत रही कि इससे किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और रेलवे को भी ज्यादा क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल ने बताया कि शार्ट सर्किट जैसी कोई घटना नहीं थी। छोटा सा फाल्ट था जिसे ठीक कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी रिपोर्ट आने के बाद प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने किसी प्रकार के नुकसान की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है सिर्फ कोच में धुआं उठने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed