फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smart City will handover PNG crematorium to the corporation

Moradabad News: पीएनजी शवगृह निगम को हैंडओवर होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Smart City will handover PNG crematorium to the corporation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी की एसपीवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में पीएनजी आधारित शवदाह गृह को नगर निगम को हैंडओवर करने का निर्णय लिया गया है। यह शवदाह गृह करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया है लेकिन स्मार्ट सिटी पिछले एक साल से इसका संचालन तक शुरू नहीं कर सका था।
मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। बैठक में इसके अलावा सोलर बेस्ड वाटर एटीएम के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के संचालन के लिए टेंडर निकालने एवं एजेंसी का चयन करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया और टाउन एंड कंट्री प्लानर परमेश कुमार को भी निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एमडीए के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, स्मार्ट सिटी के एसीईओ अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed