फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smart City will cost Rs 1036 crore

स्मार्ट सिटी पर खर्च होंगे 1036 करोड़ रुपये

Fri, 17 Jun 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
Smart City will cost Rs 1036 crore
स्मार्ट सिटी
स्मार्ट सिटी ड्राफ्ट प्लान तैयार हो गया है। स्मार्ट सिटी पर 1036.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्लान को एक बार फिर वेबसाइट स्मार्ट सिटी मुरादाबाद डाट इन पर अपलोड कर दिया गया है। इस ड्राफ्ट प्लान पर नागरिकों से सुझाव मांगे गए हैं। नागरिकों के सुझाव और इनके साथ परिचर्चा के बाद एक बार फिर इस ड्राफ्ट प्लान में संसोधन किया जाएगा। 
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सेकेंड राउंड का अब बहुत महत्वपूर्ण दौर आ गया है।

इस दौर में एरिया वन के विकास के लिए विकास का क्या ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है, इसका पूरा खाका विकास योजनाओं के साथ और उन पर आने वाली लागत के साथ तैयार कर लिया गया है। इसे फाइनल करने से पहले एक बार फिर आम जनता से उनकी राय मांगी जाएगी। इसके लिए पूरा ड्राफ्ट प्लान वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। कोई भी इस पर अपने सुझाव 30 जून तक दे सकता है। इसके लिए नागरिकों के साथ नगर निगम में परिचर्चा की जाएगी। नागरिक क्या चाहते हैं, यह उनकी राय के आधार पर एक बार फिर ड्राफ्ट प्लान में संशोधन किया जा सकता है। नागरिकों के सुझाव के बाद संशोधित प्लान को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो फिर भी संशोधन किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

शुभम ठुकराल का लोगो सबसे उत्तम
नगर निगम द्वारा सिटीजन पार्टीस्पिेशन के अंतर्गत आयोजित आन लाइन लोगो एवं स्लोगन प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता के विजेता शुभम ठुकराल हैं जिनका लोगो सबसे उत्तम था, इसे ही स्मार्ट सिटी का लोगो बनाया जाएगा। स्लोगन प्रतियोगिता में सुरेंद्र सिंह विजेता हैं। आन लाइन निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं में समीर खरे, आकाश यादव, सुश्री शीतल सैनी, सुश्री वंदना एवं शालिनी रस्तौगी हैं। इन्हें घोषित राशि और प्रमाण पत्र 17 जून को दोपहर 12 बजे नगर आयुक्त कैंप कार्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विभागों से स्मार्ट सिटी का एमओयू
नगर के विभिन्न विभागों में स्मार्ट सिटी प्लान बनाने एवं क्रियान्वयन कराने के लिए एमओयू करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत आवास एवं विकास परिषद , सिंचाई विभाग एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के साथ संपर्क किया गया। शेष विभागों के साथ 17 जून को संपर्क किया जाएगा। आवास एवं विकास परिषद द्वारा इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान नगर आयुक्त एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त एसके वर्मा, स्मार्ट सिटी प्रभारी टीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे। 




   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed