{"_id":"65b197c0e0f03eac4a074c84","slug":"small-manufacturers-join-hands-with-exporters-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-330761-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छोटे निर्माताओं ने निर्यातकों से मिलाया हाथ, ई-कॉमर्स से बढ़ेगा व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छोटे निर्माताओं ने निर्यातकों से मिलाया हाथ, ई-कॉमर्स से बढ़ेगा व्यापार
विज्ञापन
मुरादाबाद। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने निर्यात हब पहल के रूप में मुरादाबाद निर्यात शिखर सम्मेलन में ई-कॉमर्स आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार को दिल्ली रोड स्थित होटल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उद्योग जगत की भारी भागीदारी देखी गई। लगभग 50 निर्माता व निर्यातक ई-कॉमर्स पर साथ व्यापक सहयोग के लिए आगे आए हैं।
डीएम मानवेंद्र सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। छोटे विक्रेताओं को ई-कॉमर्स के जरिये वैश्विक स्तर पर बिक्री करने में सक्षम बनाना कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया। नई दिल्ली विदेश व्यापार महानिदेशालय के क्षेत्रीय प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि संयुक्त डीजीएफटी सीएलए नितीश शूरी के स्वागत भाषण के साथ शुरू हुआ। उन्होंने ई-कॉमर्स भागीदारों के साथ डीजीएफटी के सहयोग के हिस्से के रूप में मुरादाबाद में शिखर सम्मेलन को पहले आयोजन के रूप में उजागर किया। अपर डीजीएफटी सीएलए गंगाधर पांडा ने मुरादाबाद से निर्यात की संभावनाओं का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि ई-कॉमर्स मार्ग के माध्यम से इस क्षमता का और कैसे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स निर्यात से संबंधित प्रश्नों पर एक ईमेल सेवा दिल्ली में डीजीएफटी के क्षेत्रीय प्राधिकरण द्वारा शुरू की जाएगी। यह ई-कॉमर्स निर्यात से संबंधित किसी भी मुद्दे के त्वरित समाधान के लिए होगी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, सीडीओ सुमित यादव, इंडिया एमएसएमई फोरम के अध्यक्ष विनोद कुमार, डिप्टी डीजीएफटी सीएलए सौरभ गोयल ने भी विचार रखे। एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों ने व्यापार विदेशी मुद्रा सेवाओं और अन्य निर्यात संबंधी बैंकिंग मुद्दों पर जानकारी दी। शिखर सम्मेलन में मुरादाबाद के निर्यात चैंपियनों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया।