फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six year old innocent girl dies after e-rickshaw overturns

Moradabad: ई रिक्शा पलटने से स्कूल जा रही मासूम की मौत, पिता बोले- सड़क खोदवाने वाला ठेकेदार इसका जिम्मेदार

Tue, 30 Jan 2024 04:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2024 04:45 AM IST
सार

कांठ में ई रिक्शा पलटने से छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे का कारण सड़क पर हो ही अनियंत्रित खोदाई को बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

विज्ञापन
Six year old innocent girl dies after e-rickshaw overturns
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली गुनगुन - फोटो : संवाद

विस्तार

कांठ में स्कूल जाने के लिए घर से निकाली छह वर्षीय बच्ची ई-रिक्शा पटलने से घायल हो गई। परिवार वाले बच्ची को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची यूकेजी में पढ़ती थी। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दयानाथपुर निवासी किरनपाल सिंह की बेटी गुनगुन अगवानपुर स्थित सेंट मैरी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह गुनगुन ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। जब ई-रिक्शा पाकबड़ा बाईपास स्थित छजलैट क्षेत्र के ही गांव कोकरपुर में एक बरात घर से थोड़ा आगे पहुंचा, तो यहां पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के उबड़ खाबड़ होने चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गुनगुन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर पहुंचे परिजन गुनगुन को लेकर मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही छजलैट पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई, लेकिन परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छजलैट सतेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा मना करने पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। मामले में परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।

अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी गुनगुन

ई-रिक्शा के पटलने से जान गंवाने वाली बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। बच्ची की मौत से पिता किरनपाल सिंह सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

पिता ने ठेकेदार को ठहराया जिम्मेदार

बच्ची के पिता ने किरनपाल सिंह निवासी दयानाथपुर ने पानी की पाइप लाइन बिछवाने के लिए सड़क की खुदाई कराने वाले ठेकेदार को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा चालक की कोई गलती नहीं थी।



सड़क को खोदकर ठेकेदार ने पहले की तरह दुरुस्त नहीं कराया, जिसके कारण उबड़खाबड़ होने से ई-रिक्शा पलट गई। किरनपाल ने इस जगह पर और हादसे होने की आशंका भी व्यक्त की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed