फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six trains will run on changed route till December 10

Moradabad News: 10 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी किसान, दून समेत छह ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Six trains will run on changed route till December 10
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के पटरंगा-रौजागांव-रुदौली रेलखंड में 10 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली दून, किसान, सियालदह व अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें तीन से 10 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी। इसके कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (13009) हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक वाराणसी-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (13010) योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (13307) धनबाद-फिरोजपुर केंट एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक वाराणसी-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (13308) फिरोजपुर केंट-धनबाद एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (15934) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस आठ दिसंबर को लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (15623) भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर को लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (13151) कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। (14650) अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस चार, छह व नौ दिसंबर को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा होकर चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed