फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six persons felt ill , admitt in hospital

शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो सब्जी में मिला दीं नींद की गोलियां, परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
six persons felt ill , admitt in hospital
डिलारी (मुरादाबाद)। शराब के लिए रुपये नहीं मिलने से नाराज परिवार के मुखिया ने सब्जी में नींद गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ ठाकुरद्वारा सागर जैन ने बताया कि ईलर गांव में अर्जुन कश्यप (40) का परिवार रहता है। वह मजदूरी करता है। सोमवार रात उसने शराब पीने के लिए अपनी पत्नी शकुंतला से रुपये मांगे थे। पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट की और घर से चला गया। उसके जाने बाद शकुंतला ने आलू की सब्जी बनाई। कुछ देर बाद अर्जुन भी घर लौटा आया। उसने मौका पाकर सब्जी में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद सभी ने खाना खाया और सोने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच अर्जुन, उसकी पत्नी शकुंतला (35), बेटियां रानी ( 11), लक्ष्मी (8 ), किरण (3) और बेटे देवराज (6) की हालत बिगड़ने लगी। अर्जुन को उल्टियां हुई तो उसका नशा कम हो गया। तब उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जलालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। महिला ने बताया कि मेरे पुत्र देवराज ने बताया कि उसने पापा को सब्जी में कुछ मिलाते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलारी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव के चौकीदार अशोक की तहरीर पर अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 338 (बिना मर्जी के किसी को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाना) में केस दर्ज किया है। अर्जुन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मेडिकल स्टोर से नींद की दस गोलियां लेकर आया था। उसने मौका पाकर सब्जी में गोलियां मिला दी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शकुंतला पुलिस से कई बार कर चुकी है शिकायत
डिलारी। थाना क्षेत्र के ईलर गांव निवासी शकुंतला ने बताया वह अपने पति अर्जुन की आदत की शिकायत कई बार पुलिस से कर चुकी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, यदि पहले ही पुलिस उसके पति के खिलाफ एक्शन लेती तो शायद यह दिन न देखना पड़ता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed