फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six persons arrested

Moradabad News: बैंक और ज्वैलरी शॉप में डकैती डालने की रची थी साजिश, छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
six persons arrested
मुरादाबाद। बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र में बैंक और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा में ज्वैलरी शॉप में डकैती डालने की साजिश रच रहे छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी डेढ़ माह से नया मुरादाबाद किराये के मकान में रहकर साजिश रच रहे थे। दोनों ही जगह आरोपी रेकी कर चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार दोपहर एसएसपी हेमरात मीना ने गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मझोला थाने की पुलिस ने दो बाइकों पर सवार छह लोगों को पकड़ कर पूछताछ की। एक बाइक ठाकुरद्वारा और दूसरी बिजनौर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में एक ने अपना नाम कपिल कुमार बताया। वह बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़खेड़ा निवासी है। इसके अलावा छजलैट थानाक्षेत्र के डाढ़ी महमूदपुर निवासी अभिषेक कमार और सचिन सैनी, बिजनौर के शिवाला कला थानाक्षेत्र के गांव सेह निवासी आशीष कुमार उर्फ छोटू, बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर मछवार निवासी नितिन कुमार उर्फ ओमवीर कश्यप और कांठ थानाक्षेत्र के उमरी कला निवासी शाने आलम उर्फ बादशाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह वह बिजनौर के स्योहारा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा और ठाकुरद्वारा के रतुपुरा में ज्वैलरी शॉप में डकैती डालने की योजना बनाई थी। इसके लिए आरोपी नया मुरादाबाद स्थित किराये के मकान में रह रहे थे। आरोपियों ने बैंक और ज्लैवरी शॉप की रेकी भी कर चुके थे। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों को रविवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में ये रहे शामिल
मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, एसआई अनंगपाल सिंह, ओमकार सिंह, जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल सौरव नैन, राजबहादुर, आशीष नायडू, रवि तोमर, राहुल अहलावत, सूरज नागर शामिल रहे। एसएसपी ने पूरी टीम को पुरस्कार देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed