फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six more animals died, 8 including VDO in custody

छह और पशुओं ने दम तोड़ा, वीडीओ समेत 8 हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six more animals died, 8 including VDO in custody
सांथलपुर की गोशाला में विषैला चारा खाने वाले छह और पशुओं ने दम तोड़ दिया। अब मृत गोवंश पशुओं की संख्या 61 हो गई है। पुलिस ने वीडीओ और ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। डीआईजी शलभ माथुर ने पुलिस बल के साथ उस खेत का भी निरीक्षण किया, जहां से हरा चारा लाया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर यहां पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पूरे मामले में खानापूर्ति करते नजर आए। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मामले की गंभीरता क ो लेते हुए दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह गोशाला में 37 मिनट रहे। इस दौरान पत्रकारों को वहां नहीं जाने दिया गया। निरीक्षण के बाद बाहर आए मंत्री से पत्रकारों ने गोशाला की स्थिति के बारे में पूछताछ की तो वह केवल मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई जांच को ही गिनाते रहे। इनके बाद पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों से गोशाला के बारे में बातचीत की। उन्होंने दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

एडीएम भगवान सरन ने बताया कि गोशाला में मरने वाले पशुओं की संख्या 61 हो गई है। एसपी आदित्य लांग्हे का कहना है कि आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें गोशाला में काम करने वाले छह कर्मचारी, वीडीओ एवं चारा काटने वाला व्यक्ति शामिल है। ग्राम प्रधान से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो और संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी ताहिर समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पोस्टमार्टम कराने के बाद रात में शवों को गड्ढों में दबवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा जिले की सांथलपुर गोशाला में 61 गोवंशों की मौत शरीर में नाइट्रेट-नाइट्राइट की मात्रा बढ़ जाने से ऑक्सीजन की कमी होने के साथ मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण हुई है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई ) बरेली के तीन चिकित्सकों की टीम गोवंश के परीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed