{"_id":"6a9736f231fb1529aa0f5ea6","slug":"six-lakh-rupees-stolen-from-a-businessmans-collection-agents-bag-on-a-bus-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-983064-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बस में कारोबारी के कलेक्शन एजेंट के बैग से उड़ाए छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बस में कारोबारी के कलेक्शन एजेंट के बैग से उड़ाए छह लाख रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीलीकोठी चौराहे के बोनी ऐनी स्कूल के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे रोडवेज बस से उतरते समय किसी ने कारोबारी आशीष ढींगरा के कलेक्शन एजेंट बृजनाथ मौर्य के बैग से छह लाख रुपये उड़ा लिए। यह रकम बृजनाथ बिजनौर के किरतपुर से एक व्यापारी से लेकर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि नागफनी के दौलत बाग वाल्मीकि बस्ती निवासी बृजनाथ मौर्य ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मझोला के मानसरोवर कॉलोनी निवासी हार्डवेयर एवं प्लाईवुड कारोबारी आशीष ढींगरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित शोरूम में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। सोमवार की सुबह वह कारोबारी के कहने पर बिजनौर के किरतपुर रामा प्लाईवुड से छह लाख रुपये लेने गया था। सोमवार की दोपहर वह छह लाख रुपये बैग में रखने के बाद रोडवेज बस से मुरादाबाद लौट रहा था। बस पीएसी तिराहे पर पहुंची तो उसने अपने मालिक आशीष ढींगरा को कॉल कर पीलीकोठी चौराहे पर किसी कर्मचारी को भेजने की बात कही थी। इसी दौरान बस पीलीकोठी चौराहे से आगे निकल गई और बोनी ऐनी स्कूल के पास किसी ने मेरी शर्ट की जेब पर हाथ मारा। बृजनाथ का दावा है कि उसने पीछे मुड़कर देखा और आपत्ति जताई। इस पर पीछे खड़े आदमी ने कहा कि उसने हाथ नहीं मारा है। इसी दौरान गेट से दो व्यक्ति नीचे उतर गए। इसके बाद वह नीचे उतर गया। इसी दौरान उसने देखा कि बैग की चेन खुली थी और उसमें रखे छह लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने मालिक और परिवार के लोगों को दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस को पांच घंटे बाद दी घटना की जानकारी, फुटेज में बैग के साथ दिखा पीड़ित
मुरादाबाद। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि यह घटना सोमवार की दोपहर तीन बजे की बताई गई है जबकि बृजनाथ ने सोमवार की रात आठ बजे थाने पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें बृजनाथ के हाथ में बैग दिख रहा है और वह आराम से पैदल-पैदल चलता दिख रहा है। पुलिस टीम हर एंगल पर जांच कर रही है। ब्यूरो