फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six including teacher died of corona, 394 positive

शिक्षिका समेत छह की कोरोना से मौत, 394 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Six including teacher died of corona, 394 positive
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण ने छह और लोगों की जान ले ली। शिक्षिका समेत छह लोगों ने इलाज के दौरान टीएमयू में दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाली शिक्षिका ठाकुरद्वारा के चमरपुरा में तैनात थी। वहीं 394 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें गौर ग्रेसियस कालोनी के आठ लोग शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 7085 हो गई है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बंका वाला की रहने वाली शिक्षिका बतौर सहायक अध्यापक चमरपुरा विद्यालय में तैनात थी। वह साढ़े छह माह की गर्भवती थी। फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर परिजनों शिक्षिका को टीएमयू में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। वहीं पिपलसाना के रहने वाले 38 वर्षीय युवक, डिलारी के 50 वर्षीय व्यक्ति, गंज बाजार की रहने वाली 70 वर्षीय महिला, ठाकुरद्वारा की 40 वर्षीय महिला, भगतपुर निवासी 35 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 394 लोग संक्रमित पाए गए। शहर के गौर ग्रेसियास कालोनी में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बिलारी में 15 और भोजपुर में 10 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

चौबीस घंटे में 1310 मरीज हुए डिस्चार्ज
मुरादाबाद। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 7085 हो गई है, जबकि पांच दिन पहले ये संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई थी। लेकिन मरीजों की रिकवरी रेट बढ़ने पर एक्टिव केसों में कमी आई है। वहीं चौबीस घंटे में स्वस्थ होने पर 1310 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed