फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six employees found absent in children's home inspection

Moradabad News: बाल आश्रय और बाल गृह निरीक्षण में छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Six employees found absent in children's home inspection
मुरादाबाद। डीएम ने मंगलवार की शाम खुला बाल आश्रय गृह और बाल गृह का निरीक्षण किया तो छह कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां आश्रय गृह में 14 बालक एवं नौ बालिकाएं मौजूद थीं। निरीक्षण में विजय प्रताप सिंह परियोजना समन्वयक, राजलक्ष्मी अग्रवाल केयर गिवर्स, मंजू गुप्ता आउटरीच कार्यकर्ता, अनीता आउटरीच कार्यकर्ता उपस्थित थे लेकिन सोशल वर्कर तस्किया खान, केयर गिवर्स नीरज अग्रवाल, आउटरीच कार्यकर्ता, मनीष सिंह और हेल्पर अमन हेल्पर अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने बच्चों से खाने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद किचेन में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि खाने की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने बाल गृह का भी लिया जायजा
डीएम मानवेंद्र सिंह ने बाल गृह (बालक) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाल गृह में 10 बच्चे मौजूद मिले। यहां भी डीएम ने बच्चों से खाने के बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों से खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम को एक बच्चा ऐसा मिला। जो अमरोहा जिले का रहनेवाला है। वह दो माह से बाल गृह में रह रहा है। पूछने पर पता चला कि उसके पिता एवं माता की कोरोना से मृत्यु हो गई है। इस मामले में डीएम ने एडीएम सिटी ज्योति सिंह को कोरोना राहत योजना के तहत बच्चे की मदद करने के निर्देश दिए। यहां निरीक्षण के दौरान जयपाल सिंह बाल गृह अधीक्षक, मुकेश दिवाकर बाल कल्याण अधिकारी, विवेक आर्य फार्मासिस्ट, कौशल कुमार हाउस फादर, अंकुश पाल अकाउंटेंट, रविंद्र शर्मा हेल्पर, कुक सुनीता उपस्थित मिले। वहीं स्नेहा शर्मा परामर्शदाता, शेखर चौधरी योगा टीचर अनुपस्थित मिले। कर्मचारी अभिषेक भटनागर को रात्रि कालीन ड्यूटी पर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article