फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six cases of black fungus reported six suspicious four patients referred to Delhi

मुरादाबाद : ब्लैक फंगस के छह मामले आए सामने, छह आशंकित, चार मरीजों को किया दिल्ली रेफर

Tue, 18 May 2021 02:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 18 May 2021 02:47 PM IST
सार

आईएमए अध्यक्ष और नेत्र रोग विशेषज्ञ भगतराम राणा ने तीन मरीजों में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दो अन्यों को मुरादाबाद में ही चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है।

विज्ञापन
Six cases of black fungus reported six suspicious four patients referred to Delhi
black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में भी ब्लैक फंगस की आमद हो गई है। यहां दो दिन में ब्लैक फंगस के छह मामले मिले हैं। इनमें से चार को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दो को मुरादाबाद में ही चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है। जबकि छह अन्य आशंकित हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस के मामलों से अब जिला भी अछूता नहीं है। मुरादाबाद में पिछले दो दिनों में ब्लैक फंगस के छह मामले मिल चुके हैं। आईएमए अध्यक्ष और नेत्र रोग विशेषज्ञ भगतराम राणा ने तीन मरीजों में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दो अन्यों को मुरादाबाद में ही चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां पिछले दो दिन में कई मामले आए हैं, जिनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है या लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन ऐसे मरीज हैं जिनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। छह आशंकितों को ईएनटी चिकित्सक के पास जांच के लिए भेजा गया है। उनकी नाक में फंगस होने के लक्षण है। जांच के बाद इन मरीजों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ब्लैक फंगस के कुछ मामले सामने आए हैं। निजी चिकित्सकों की देखरेख में होने के कारण इनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। एक-दो दिन पहले ब्लैक फंगस की दवाइयां उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन अब यह उपलब्ध हैं। जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed