फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Situation: Traffic jams occur at Amroha Gate and Ganj Bazaar as soon as evening falls.

हालात: अमरोहा गेट और गंज बाजार में शाम होते ही लग जाता जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Situation: Traffic jams occur at Amroha Gate and Ganj Bazaar as soon as evening falls.
मुरादाबाद। यदि आप शाम के समय अमरोहा गेट या गंज बाजार खरीदारी के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें। कारण यह है कि शाम ढलते ही इन बाजारों में जाम रोज की समस्या बन चुका है। ई-रिक्शाओं की भीड़, सड़क किनारे खड़े वाहन और पार्किंग की व्यवस्था न होने से कुछ सौ मीटर का सफर तय करने में 20 से 30 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में अमरोहा गेट और गंज बाजार में शाम के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई मिली। शाम करीब छह बजे के बाद बाजार में सैकड़ों ई-रिक्शा एक साथ प्रवेश कर जाते हैं। जबकि सड़क पहले से ही दो पहिया वाहनों से भरी रहती है। ऐसे में थोड़ी सी रुकावट भी लंबे जाम का कारण बन जाती है।
विज्ञापन

गंज बाजार में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दुकानों के सामने और सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा गेट पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां शाम के समय खरीदारी करने वालों की भीड़ के साथ ई-रिक्शाओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। कई चालक सवारी बैठाने और उतारने के लिए बीच सड़क पर ही ई-रिक्शा रोक देते हैं जिससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम का असर आस-पास की सड़कों तक पहुंच जाता है और रात करीब 8:30 बजे तक यातायात सामान्य नहीं हो पाता है।
00

व्यापारी बोले....
-शाम के समय जाम के कारण ग्राहक दुकान तक पहुंचने से कतराते हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने और ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या से परेशानी लगातार बढ़ रही है।-इरफान, अमरोहा, दुकानदार, गेट
-हर रोज यही स्थिति रहती है। पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधा घंटा लग जाता है। सबसे ज्यादा जाम ई-रिक्शाओं की वजह से लगता है।-अमित कुमार, दुकानदार, अमरोहा गेट

-बाजार में शाम चार बजे के बाद ई-रिक्शाओं की लाइन लग जाती है। इसकी वजह से दो पहिया वाहनों के निकलने में काफी परेशानी होती है।-राकेश, दुकानदार, गंज बाजार
-बाजार में पार्किंग नहीं है। इसकी वजह से ग्राहक दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिससे सड़क पर निकलने की जगह नहीं बचती और जाम लग जाता है।-मोहम्मद फरान, दुकानदार, गंज बाजार

00
वर्जन....
-बाजार में आने वाले ग्राहकों के वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने और ई-रिक्शा की वजह से कभी-कभी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पुलिस कर्मी बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात चालू करा देते हैं।- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed