फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Site busy, workers could not register for insurance

साइट रही व्यस्त, बीमे के लिए पंजीकरण नहीं करा सके श्रमिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Site busy, workers could not register for insurance
मुरादाबाद। गुरुवार को वेबसाइट व्यस्त रहने के कारण श्रमिक पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीकरण नहीं करा सके। कई श्रमिकों का डाकघर से वापस लौटना पड़ा। वहीं आधार अपडेट कराने और नए आधार बनवाने के लिए डाकघर में लोगों का जमावड़ा रहा। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मंडल के सभी डाकघरों पर श्रमिकों को निशुल्क बीमा के लिए पंजीकरण शुरू किया जाना था।
विज्ञापन

साइट व्यस्त रहने के कारण प्रधान डाकघर पर ही कार्य नहीं हो सका। दूरदराज से आए 40 से ज्यादा श्रमिकों को वापस लौटना पड़ा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग व्यवसाय दिवसमना रहा है। इसके तहत श्रमिकों के आवेदन के अलावा डाक विभाग द्वारा इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा आधार अपडेशन और नए आधार बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डाकघरों के सभी आधार केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। मंडल में प्रधान डाकघर मुरादाबाद, मझोला, विकास भवन, कचहरी उपडाकघर, मुरादाबाद आर एस, रेलवे स्टेशन रोड, कटघर, पीएसी, बिलारी, राजा का सहसपुर, पाकबड़ा , मूंढापांडे, कुंदरकी, शाहबाद, चंदौसी, बहजोई, संभल में सराय तरीन, अमरोहा प्रधान डाकघर, रामपुर प्रधान डाकघर, बिलासपुर स्वार, सीएम एंड स्टोर रामपुर, मिलक, हसनपुर, रहरा आदि सभी डाकघरों पर आधार नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। वरिष्ठ डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को साइट व्यस्त रहने के कारण समस्या हुई लेकिन अब श्रमिक किसी भी कार्य दिवस पर आकर आवेदन करा सकते हैं। 59 वर्ष तक की आयु वर्ग के श्रमिक इसके लिए आवेदन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed